DNR News, बीकानेर। लोकसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। मामला गंगाशहर के भाग संख्या 167 से जुड़ा है। जहां माणक चंद पुत्र घेवर चंद सुराणा 1188 का वोट फर्जी तरीके से डाला गया। सुराणा के पुत्र पवन सुराणा ने बताया कि उनके पिता बोथरा स्कूल स्थित बूथ पर वोट देने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट तो पहले ही डाला जा चुका। लेकिन माणकचन्द की अंगुली पर स्याही नहीं लगी थी। वोट किसने डाला यह तो पता नहीं चला लेकिन माणक चंद से टेंडर वोट डलवाया गया।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


