बीकानेर,राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय) जयपुर के तत्वावधान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर की ओर से वर्ष 2024 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को बीकानेर न्याय क्षेत्रमें आयोजित की जा रही है। इस लोक अदालत में बिजली चोरी के प्रकरणों का छूट देकर आपसी सुलह के माध्यम से राजीनामे से निस्तारण किया जाएगा।
बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) के अधिकारी उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित बिजली चोरी के प्रकरणों को प्री कॉउन्सिलिंग के माध्यम से निस्तारण करने के लिए 13 जुलाई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर में मौजूद रहेंगे। बीकेईएसएल ने संबंधित उपभोक्ताओं से लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निस्तारण कराने और छूट का लाभ लेने के लिए
बीकेईएसएल के अधिकारियों से सम्पर्क करने की अपील है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


