बीकानेर,खाटूश्यामजी नगर में सुबह सुरेंद्र सिंह कस्वां के मकान की दीवार में 7 फीट लंबा अजगर मिला! अजगर को देखते ही कस्वां परिवार की सांसें फूल गई। अजगर को देखने कुछ लोग तो अपने घरों की छतों पर चढ़ गए, अनहोनी की आशंका के चलते कस्वां परिवार ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर अजगर को बड़ी ही फुर्ती से काबू किया। वन विभाग के सीताराम स्वामी ने बताया,वैसे तो बीकानेर क्षेत्र में अजगर नहीं पाए जाते। इलाका हाईवे से लगता है हो सकता है यह अजगर किसी केले की गाड़ी के जरिए यहां आ गया है। अजगर के इस रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


