बीकानेर पुलिस रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में मादक पदार्थों पर रोकथाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कई इनामी बदमाश धरे गए हैं. साथ ही कई तस्करों तक पुलिस पहुंची है. इसी बीच गजनेर पुलिस ने 15 किलो डोडा पोस्त के साथ एक नाबालिग को डिटेन किया है. यह नाबालिग पुलिस को गंगाजल गांव के पास मिला तो उसके थैले की तलाशी में 15 किलो डोडा पोस्त मिला. इसके बाद जब पुलिस ने पूछा तो नाबालिग ने कहा कि उसके पिता ने उससे यह डोडा पोस्त मंगवाया है. फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भिजवा दिया और पिता को नामजद करते हुए मामले की पड़ताल में जुट गई है.

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


