बीकानेर। पांचू थाना इलाके में सोमवार रात को एक व्यक्ति ने नींद में सो रही अपनी पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हुई है। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पर्चा बयान पर पति, ससुर व देवर के खिलाफ पांचू थाने में मामला दर्ज किया गया है। घटना स्वरूपसर ढाणी में सोमवार देर रात घटित हुई। बयान में बताया कि सोमवार रात को घर में सो रही थी। उसका पति अनोपाराम मेघवाल शराब पीने का आदी है। वह घर में अक्सर झगड़ा करता है। पति, ससुर व देवर आए दिन उसके साथ झगड़ा करते हैं। सोमवार रात को वह घर में सो रही थी। रात करीब ढाई बजे उसका पति आया और उसने नींद में सो रही पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हुई है। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान लिए। बयान के आधार पर पति, ससुर व देवर के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


